मेरठ में कांवड़ देखकर लौट रहे लोग बड़े हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं 10 लोग बुरी तरह घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच बुधवार की है। जहां ट्रेक्टर की रेस और स्टंटबाजी हो रही थी। उसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में जीटी रोड पर भंगेला चौकी से लगभग आधा किलोमीटर दूर की है। जहां दो ट्रेक्टर आपस में रेस, स्टंटबाजी खेल रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रेक्टर में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरधना सलावा के कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर खतौली में कांवड़ यात्रा देखने के लिए आए थे। देर रात वह वापस जा रहे। जब वह जीटी रोड पर भंगेला चौकी से आधा किलोमीटर आगे मेरठ क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से चीख-पुकार मच गई। वहां से जा रहे कावड़ियों ने उनकी मदद की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई।

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि मेरठ क्षेत्र में भंगेला चौकी से आगे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। वहां से घायलों को खतौली अस्पताल भी पहुंचाया गया है। पप्पू उर्फ दुष्यंत पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम सलावा थाना सरधना का ट्रेक्टर था। इसमें लता पत्नी मुकेश की मौत हो गई। मोनू, लवी, सविता, भगवती व अन्य घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights