कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पांच लोगों की हुई मौत
मामला कर्नाटक के यादगिरी जिले का है, जहां एक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं जानकारी के मुताबिक 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

क्या बोले अधिकारी?
यादगिरी के डिप्टी एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि ये हादसा बालिचक्र क्रॉस के पास हुआ। ‘द हिंदू’ ने पुलिस के हवाले से बताया है कि जिन पांच लोगों की इस भीषण दुर्घटना में मौत हुई है, वे सभी आंध्रप्रदेश के नंद्याल जिले के वेलागोडु गांव के निवासी थे।

सुबह 4 बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक ये हादसा मंगलवार सुबर 4 बजे हुआ। क्रूजर वाहन में 18 लोग सवार थे, जब ये घटना घटी।

इस भीषण दुर्घटना में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायचूर के आयुर्विज्ञान संस्थान में ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights