उत्तर भारत के कई हिस्सों में और देश के कुछ मध्य हिस्से में शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के कारण ठिठुरन वाली ठंड की स्थिति रही।

गंगा के मैदानी इलाकों और इसके आसपास देश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम कार्यालय ने बताया कि हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कई स्थानों पर ठंड से ‘गंभीर शीत दिवस’ की स्थिति बनी रही जबकि दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘शीत दिवस’ की स्थिति रही। इलाकों में धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights