बिनोली: बड़ावद गांव में मंगलवार देर शाम अपने ननिहाल में रहकर पढ़ रहे कक्षा आठवीं के छात्र ने डांट से क्षुब्ध होकर एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
शामली जनपद के पिंडोरा गांव निवासी अरुण का 15 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपनी मां सोनिया के सात्थ ननिहाल बड़ावद गांव में नाना जयवीर के यहां रहकर पढ़ रहा था। मंगलवार शाम वह गुराना गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल से पढ़कर वापस आया। घर आकर फोन चलने लगा तो उसकी मां सोनिया ने उसे यह कहकर डांट दिया कि पहले खाना खा ले फिर फोन चलाना। जिससे क्षुब्ध होकर छात्र ने गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा लता कर खुदकुशी कर ली। पड़ोस में रहने वाले ग्रामीणों ने पेड़ पर कुछ लटके देखा। पास जाकर देखने पर छात्र के लटके होने का पता चला।जिसकी जानकारी दूसरे ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिरोही का कहना था कि एक छात्र ने खुदकुशी की है। जिसका कारण स्वजन की डांट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights