गागलहेड़ी(मनीष अग्रवाल)। देहरादून व सहारनपुर में कुटटू खाने से बिगड़ी लोगो की हालत के बाद सहारनपुर का प्रशासन भी हरकत में आया । डीएम मनीष बंसल के आदेश पर जिले भर में अभियान चलाया गया। वही उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में खाद्य टीम ने गागलहेड़ी में कई दुकानों में छापेमारी की और कुटटू समेत खाद्य सामग्री के सैंपल लिए । सोमवार को उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षण टीम जैसे ही कस्बे में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया । जनवरी माह में टीम ने भारत ट्रेडर्स के यहां से मिर्च का सेंपल भरा था जिसके फेल हो जाने से आज फिर से टीम पुनः आयी और इस दुकान से 14 कट्टे मिर्च पाउडर को अपने कब्जे में ले लिया । पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ धारा 58 के तहत मुकदमा दर्ज किया है । इस दुकान से अगले वाली किराने दुकान से कुटटू के आटे का सेंपल भरा है । छापेमारी के दौरान दुकानदारों व तमाशबीन की भीड़ लग गई।
