मेरठ। रालोद ने 16 अक्तूबर को गांव इकलौता और बहादरपुर में होने जा रहे एशियन गेम्स पदक विजेता पारुल चौधरी और अन्नू रानी के स्वागत समारोह की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भी रालोद नेताओं ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

रालोद नेता आतिर रिजवी ने बताया कि स्वागत समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शिरकत करेंगे। चौधरी जयंत सिंह कास्य पदक विजेता किरन बालियान के एकता नगर स्थित घर पर भी जाएंगे। बाद में किरन का सम्मान उनके गांव पुर बालियान में किया जाएगा। गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा आदि ने रोहटा ब्लाक के कई गांवों में जनसंपर्क किया। वहीं पूर्व विधायक विनोद हरित और संगीता दोहरे आदि ने लावड़, श्यामपुर, देदवा, मीठेपुर, महल, जलालपुर आदि गांवों में पहुंचकर सम्मेलन में चलने की अपील की। इस मौके पर शबाब आलम, सुभाष जाटव, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights