बांग्लादेश में चल रहे संकट के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि हिंदू भारत में प्रवेश करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वो वहीं पर लड़ रहे हैं। पिछले एक महीने में हमने एक भी बांग्लादेशी हिंदू को यहां आते नहीं देखा। हमने 35 मुस्लिम घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया कि बांग्लादेश से एक भी हिंदू के आने का कोई रिकॉर्ड नहीं है और किसी भी हिंदू को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हिंदू हमारे प्रधानमंत्री से अपील कर रहे हैं कि वह बांग्लादेश की सरकार पर दबाव डालें और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने घुसपैठियों को पीछे ढकेला है, सौभाग्य से या दुर्भाग्य से ये सिर्फ एक ही समुदाय के हैं। बांग्लादेश से एक भी हिंदू नहीं आया है। वो अपने ही देश में अपनी सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights