बागपत। उप संभागीय परिवहन कार्यालय बागपत में सरकार के निर्देशों के क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

31 अक्टूबर को राजकीय अवकाश होने के कारण सरकार के निर्देशों के क्रम में 29 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन-प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह, संभागीय निरीक्षक विंध्याचल गुप्ता ,प्रधान सहायक संजीव शर्मा ,सत्येंद्र कुमार ,राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक दिलीप कुमार एवं किशोर कुमार ,समस्त प्रवर्तन स्टाफ व कार्यालय में अपने कार्य हेतु आए हुए व्यक्तियों ने माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights