केंद्र की सरकारों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को दावा किया कि अगर उनकी पार्टी प्रदेश में कमजोर नहीं हुई होती तो अनुच्छेद 370 को निरस्त करना संभव नहीं होता। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके अब्दुल्ला ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के द्रांग तंगमर्ग में पार्टी के उत्तर क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights