मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने से आग लग गई। जिसमें 10 से ज्यादा लोग झुलस गए।

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने से आग लग गई। जिसमें 10 से ज्यादा लोग झुलस गए।

बताया गया है कि भस्म आरती के बाद गर्भगृह में मौजूद पुजारी द्वारा होली के अवसर पर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान आग भड़क उठी और गर्भगृह में मौजूद कई पुजारी सहित 10 से ज्यादा लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें कि रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में सुबह फूलों की होली खेली गई थी और शाम को होलिका दहन किया गया था। सोमवार की सुबह भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के साथ अबीर गुलाल से होली खेली जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights