अमेरिका के मैरीलैंड (Maryland) में रहने वाली एक महिला की किस्मत उस समय पलट गई, जब उसने अपनी भाभी की सलाह पर महज 10 डॉलर यानी करीब 800 रुपए का लॉटरी टिकट खरीद लिया।  कुछ ही मिनटों बाद वही टिकट उसके लिए लाखों रुपए की खुशियां लेकर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मैरीलैंड के Severn इलाके की है।  महिला अपनी भाभी के साथ रीस रोड स्थित एक Exxon पेट्रोल पंप पर गई थी। भाभी को लंबे समय से लॉटरी खेलने का शौक था और वह अक्सर टिकट खरीदती रहती थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी ननद से भी एक टिकट खरीदने के लिए कहा।

 

पहले महिला ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, क्योंकि वह बहुत कम  लॉटरी खेलती थी।  लेकिन भाभी के जोर देने पर उसने “Triple Red 7s Multiplier” नाम का स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीद लिया।  इस टिकट की कीमत सिर्फ 10 डॉलर थी। जैसे ही महिला ने टिकट स्क्रैच किया, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टिकट पर  77,777 डॉलर का इनाम निकला।  भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा महिला की भाभी का रिएक्शन रहा।उसने मजाक में कहा कि “मैं सालों से लॉटरी खेल रही हूं, लेकिन इतना बड़ा इनाम कभी नहीं जीता। मेरी ननद ने पहली बार में ही जैकपॉट मार लिया।” यह अनोखी कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे “लक का गेम” और “एक सलाह ने बदल दी जिंदगी” जैसी प्रतिक्रियाओं के साथ शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब हर किसी को अपनी भाभी की सलाह माननी चाहिए। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जिंदगी में कभी-कभी एक छोटा फैसला या किसी करीबी की सलाह इंसान की किस्मत पूरी तरह बदल सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights