बिनौली। रंछाड गांव में शनिवार को किसानों की बैठक हुई। जिसमे रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए जागरूक किया।
कृष्णपाल भूप के आवास पर हुई बैठक में चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि कीटनाशक, जहरीली दवाइयों व पेस्टीसाइड के उपयोग से जमीन कमजोर होती जा रही हैं।जिसके लिए किसानो को जागरूक होना पड़ेगा।उन्होंने केंचुआ पालन करके जमीन की उर्वरा शक्ति मजबूत करने और आय बढ़ाने का आहवान किया। आने वाले समय में आर्गेनिक खाद से जैविक खेती में तेजी आएगी। आज जैविक खेती की डिमांड पूरे देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे जमीन की ताकत दोगुनी हो जाती है। सरकार केंचुआ पालन व आर्गेनिक खेती के लिए सब्सिडी भी दे रही हैं। जिससे किसानों को आमदनी बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। बैठक में कृष्णपाल सिंह भूप, विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजीव बालियान, दीपक कुमार, अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights