14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इस दिन दोपहर करीब 3 बजे जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में सीआरपीएफ के काफिले में विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहे एक ट्रक को कार से टक्कर मार दी थी। पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के इस आतंकी ने आत्मघाती हमला करते हुए सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था और इस हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे और 35 घायल हो गए थे। पर भारत ने चुपचाप इस हमले को नहीं सहा। भारत ने इस हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और वो भी आज से ठीक 5 साल पहले एयरस्ट्राइक करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights