सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता व भाई घायल

फिरोजाबाद, 2 जून (हि.स.)। थाना पचोखरा क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पिता व भाई घायल हैं और अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष पचोखरा पारुल मिश्रा ने बताया कि वैसपुरा निवासी अशोक कुमार थाना उत्तर चैत्र के ककरऊ कोठी के पास कटिंग की दुकान हैं। आज

सुबह वह अपने दो बेटों के साथ दुकान पर आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव आनंदपुर बंबा के पास पहुंची तभी अचानक एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें राैंद दिया। दुर्घटना देख लोगों ने पुलिस काे सूचना दी। माैके पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नरेन्द्र (23) ने दम तोड़ दिया। जबकि पिता अशोक व दूसरे भाई का उपचार जारी है। मृतक के शव काे कब्जे

में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights