मुख्यमंत्री योगी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हृदयतल से आभार। इसके साथ उन्होंने नड्डा का भी आभार जताया।
