workshop-intellectual-prope

नैनीताल, 16 फ़रवरी । कुमाऊँ विश्वविद्यालय के आईपीआर सैल ने यूकोस्ट देहरादून के सहयोग से जैव प्रौद्योगिकी विभाग सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में सोमवार को ‘आईपीआर आइडियाज इनोवेशन एंड पेटेंटिंग’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनसी लोहनी, भीमताल परिसर के निदेशक प्रो. एलके सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रो. वीना पाण्डे तथा शोध एवं विकास निदेशक प्रो. एनजी साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रो. वीना पाण्डे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए यूकोस्ट देहरादून से प्राप्त वित्तीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि प्रो. एनसी लोहनी ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रो. एनजी साहू ने पेटेंट के विविध आयामों तथा बौद्धिक संपदा संरक्षण की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी और शोध को नवाचार से जोड़ने पर बल दिया। कार्यशाला में नवाचार, अनुसंधान तथा पेटेंट प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी साझा की गयी।

कार्यक्रम में प्रो. कुमुद उपाध्याय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ऋषेंद्र कुमार, डॉ. मयंक पाण्डे, डॉ. मंजू तिवारी, डॉ. रागिनी पन्त तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से डॉ. रेखा बिष्ट सहित अनेक शिक्षकों और शोधार्थियों की उपस्थिति रही। विभिन्न विभागों से सौ से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights