women-committed-suicide-

हमीरपुर, 27 जनवरी । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिलेे के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ाकछार में पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने मंगलवार को बताया कि बड़ा कछार निवासी राजकुमार निषाद की पत्नी मालती निषाद (30) ने पति से झगड़ने के बाद घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। महिला अपने पीछे दाे बच्चाें में पुत्री मधु (5), पुत्र राज (2) को रोता बिलखता छोड़ गई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights