पुलिस कर्मियों ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को इन सेवाओं के माध्यम से 24 घंटे मिलने वाली पुलिस सहायता के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में महिला पुलिस टीम ने बुकलेट और पैम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति अभियान से संबंधित योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर महिला और बालिका को आत्मनिर्भर बनना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का उपयोग करना चाहिए। ग्राम पंचायत रंगोली के अमृत वटिका परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। सभी ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights