अलीगढ़ में आज सुबह तड़के ही एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जनपद के टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल-मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर वोल्वो बस को कैंटर ने टक्कर मार दी। बस से लघुशंका के लिए उतरी सवारियों को कैंटर ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस गुरुग्राम से फर्रुखाबाद को जा रही थी, यह बस आलीगढ़, कायमगंज होते हुए जाती है। बताया जा रहा है कि इसमें 40 से अधिक सवारी थी। सभी नींद में थे। गांव कमालपुर के पास बस रुकी, कुछ यात्री लघुशंका के लिए उतर गए। तभी अचानक से कैंटर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

कैंटर ने बस को इतनी तेज टक्कर मारा की बस करीब 100 मीटर तक आगे चली गई। इसी दौरान कैंटर ने लघुशंका कर रहे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी सचिन कुमार की मृत्यु हो गई। वहीें दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसका शव कैंटर के पहिए में फंस गया था।

इस दर्दनाक हादसे में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हे जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टप्पल पुलिस के मुताबिक दूसरे युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों वाहनों के चालक भाग गए। वाहन मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights