मुज़फ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में विशाल नायक को विद्यार्थी सेना शिवसेना छात्र सभा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल ने की, जबकि संचालन शरद कपूर ने किया।घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने विशाल नायक को पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा और मेहनत से ही मज़बूत होता है। विद्यार्थी सेना के नए जिला अध्यक्ष को युवाओं को जोड़ने और हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी मिली है।वहीं, नव-घोषित जिला अध्यक्ष विशाल नायक ने कहा कि वे शिवसेना की नीति और सिद्धांतों पर चलकर संगठन को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा, “मैं हिंदुत्व की आवाज़ बुलंद करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए शिवसेना में आया हूँ। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मज़बूत करने का कार्य करूंगा।”

बैठक में संजीव वर्मा, सूरज शेट्टी, लोकेश लोढ़ा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, कार्तिक, भुवन मिश्रा, उज्जवल सिंह, अरुण, शुभम, भारत, प्रशांत, सिकंदर, शुभम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights