मुजफ्फरनगर। सामाजिक संगठन भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने मुजफ्फरनगर जिले में नई नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बसंत विहार, सरवट निवासी विकास पाल को मुजफ्फरनगर युवा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
इस दौरान मोहन प्रजापति ने कहा कि संगठन ने विकास पाल आशा व्यक्त की कि आप संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए उसे और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।मोहन प्रजापति ने आगे कहा कि विकास पाल जैसे युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में संगठन की पकड़ और सशक्त होगी। उन्होंने नए पदाधिकारी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, नियुक्ति के बाद विकास पाल ने कहा कि वे समाज के हक और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे।
