नैनीताल, 29 अगस्त । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से आयोजित बीसी रॉय ट्रॉफी जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम में नैनीताल के रुद्रांश वर्मा सहित नैनीताल जनपद के वेदांत पाठक, नमन मेहता, नमन जोशी, चिराग मेहरा व आदित्य राज बिष्ट के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के 19 खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिता एक से 10 सितंबर तक आयोजित होगी। चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम शनिवार को नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से छत्तीसगढ़ के नारायण आश्रम के लिए रवाना हो गयी है।
उत्तराखंड राज्य फुटबॉल संघ के मानद सचिव अख्तर अली ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है और टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम में मयंक चंद-पिथौरागढ़, नितिन तम्टा-खटीमा, कार्तिक रावत-कोटद्वार, समीर बोरा-स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, वेदांत पाठक-हल्द्वानी, नमन मेहता-हल्द्वानी, राम चौधरी-ऊधमसिंह नगर, नमन जोशी-भीमताल, रुद्रांश वर्मा-नैनीताल, सूर्यांश मिश्रा-ऊधमसिंह नगर, अखिल रावत-देहरादून, ईशान-ऊधमसिंह नगर, विशाल सिंह भंडारी-मुनस्यारी, चिराग सिंह मेहरा-हल्द्वानी, प्रशांत सिंह रावत-गोपेश्वर, गौरव कुमार-काशीपुर, जीशान अहमद-काशीपुर, आदित्य राज बिष्ट-भीमताल और सुरेंद्र मोहन सिंह-काशीपुर शामिल हैं।
टीम के साथ प्रशिक्षक अतुल राणा, सहायक प्रशिक्षक एवं प्रबंधक सतनाम बाला तथा शरीर-चिकित्सक नितिका रवाना हुए हैं। प्रतीक्षा सूची में शिवांश बिष्ट, विमल प्रकाश शुक्ला और करण चंद्रा को रखा गया है।
