वाराणसी मंडल की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करने के बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने सैंकड़ों युवाओं को उद्यम लगाने किए प्रदेश सरकार की तरह से पांच-पांच लाख का चेक वितरित किया। इस अवसर पर वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, उद्योग विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर उमेश सिंह सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता तथा सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
