गोवर्धन पुरी पीठ के शंकराचार्य शिविर  पहुंचे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन सावंत

महाकुम्भनगर,17 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व डी जी उत्तर प्रदेश पुलिस सत्यनारायण सावंत सोमवार को गोवर्धन मठ पुरी पीठ शिविर कुम्भनगर पहुंचे। जहां चरण पादुका में माल्यार्पण कर शंकराचार्य महाराज से धर्मचर्चा किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रयागराज महाकुम्भ के सेक्टर 18 में हर्षवर्धन मार्ग स्थित गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज के शिविर में उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण सावंत सोमवार को पहुंचे। जहां आद्य शंकराचार्य जी भगवान की चरण पादुका का पूजन कर वर्तमान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज से आशिर्वाद लिया और सनातन धर्म पर विचार विमर्श किया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights