महाकुम्भ:  शंकराचार्य के शिविर में पहुंचे उप्र के श्रम एवं सेवायोजन अध्यक्ष डॉ.रघुराज सिंह, लिया आशीर्वाद

महाकुम्भ नगर,16 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन डॉ.रघुराज सिंह रविवार सुबह प्रयागराज महाकुम्भ में स्थित गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकरचार्य शिविर में पहुंचे। जहां शंकराचार्य जी महाराज से धर्म चर्चा किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ के महाकुम्भ सेक्टर 18 के हर्षवर्धन मार्ग स्थित शिविर में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन डॉक्टर रघराज सिंह पहुंचे। वह संगम स्नान करने बाद शिविर में चल रहे महायज्ञ में शामिल हुए और आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन किया। पीठ के वर्तमान शंकराचार्य स्वामी देवतीर्थ महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिविर में कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights