यूपी विधान सभा का बजट सत्र 18 फरवरी से पांच मार्च तक

लखनऊ, 13 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 18 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र आरंभ होगा और 5 मार्च तक सदन चलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के उपरांत औपचारिक कार्य, अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों आदि को सदन के पटल पर रखा जाएगा। दूसरे दिन 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। विधाई कार्य भी किए जाएंगे। 20 फरवरी को योगी आदित्यनाथ सरकार 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेगी। बजट प्रस्तुत करने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चलेगी। 21 फरवरी को भी राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा एवं विधाई कार्य पूरे किए जाएंगे। वहीं 22 और 23 को सदन की बैठक नहीं होगी।

24 और 25 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। 26 को महाशिवरात्रि के अवसर पर विधानसभा सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। 27- 28 फरवरी को बजट पर चर्चा चलेगी। इसके बाद एक और दो मार्च को सदन की बैठक नहीं होगी। 3 से 5 मार्च तक आय-व्यय के अनुदानों की मांगों पर विचार एवं मतदान होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights