up-vns-ienter-net-divas-

वाराणसी,10 फरवरी । इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यशाला में “सफर इंटरनेट डे” मनाया गया। कार्यशाला में इंटरनेट के सुरक्षित और उपयोग के प्रति जागरूक करने के साथ महत्वपूर्ण सुरक्षा नियम की जानकारी भी दी गई।

इस माैके पर वक्ताओं ने संदेश दिया कि अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, या पासवर्ड कभी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध संदेशों या ईमेल में आए अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें, हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। ऐप्स केवल विश्वसनीय स्टोर से ही इंस्टॉल करें। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश शर्मा एवं अपर सूचना विज्ञान अधिकारी कौशल किशोर शुक्ला ने लोगों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग की जानकारी दी।

उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाने के लिए “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज” विषय चुना गया है, ताकि उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट और एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक कर साइबर स्वच्छता के सर्वोत्तम तरीकों को बढ़ावा दिया जा सके। इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति विभिन्न इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने, साइबर स्वच्छता के सर्वोत्तम तरीकों को बढ़ावा देने, उपयोगकर्ताओं को प्रमुख साइबर खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी के साथ ही इंटरनेट के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यशाला में सामान्य साइबर खतरे के साथ ही समस्या,फ्रॉड, निवेश धोखाधड़ी, नकली ग्राहक, सेवा स्कैम, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम एवं डिजिटल गिरफ्तारी एक धोखाधड़ी आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्ता ने किया। इसमें विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उद्योग विभाग, युवा कल्याण, सामाजिक एवं बाल विकास विभाग, महिला कल्याण एवं खाद्य एवं रसद विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights