up-stunt-video-case

थाना प्रभारी रत्नेश चंद्र ने रविवार को बताया कि एक वीडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है। इसमें एक युवक कार की छत पर चढ़कर रील बना रहा हैं। मामले में गौतमपल्ली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

1090 चौराहे पर जियामऊ चाैकी प्रभारी अमित कुमार ने बीतीरात चेकिंग के दाैरान एक कार सवार को रोककर तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में पता चला कि वायरल वीडियाे में जाे युवक दिख रहा है वाे रहीमाबाद के नत्थूखेड़ा निवासी दिलीप रावत हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपित युवक पुलिस से उलझ गया। वायरल वीडियो के संबंध में सवाल किए जाने और वाहन के कागजात मांगने पर उसने दस्तावेज दिखाने से इंकार करते हुए बहस करने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने माहौल बिगाड़ने और लोक शांति भंग करने की कोशिश की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका जताते हुए आरोपित के खिलाफ चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights