बस्ती, 11 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में आयाेजित हिंदू सम्मेलन में आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र धर्म जागरण संयोजक अभय ने सनातन संस्कृति ,हिन्दू जीवन पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जितने कम समय में इस्लाम और ईसाइयत को मानने वालों की संख्या बढ़ी है , उसका कारण सिर्फ लुभाव, प्रभाव, दबाव है I हमारे ही कुछ लोग लोभवश, भौतिक सुविधा के प्रभाव में और कुछ तलवारों के बल मार्ग बदल गए लोग हैं।
बस्ती की एकलव्य बस्ती के संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं , समाज के जागरूक नागरिकों द्वारा इस हिन्दू सम्मेलन आयोजन आनंदनगर कटरा में आयोजित किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र धर्म जागरण संयोजक अभय ने आगे कहा कि आज दुनिया में जितने भी गैर हिंदू हैं उनमें से अधिकांश के पूर्वज भारतीय अर्थात हिन्दू हैं सनातनी हैं । हमारी माताओं ने अपनी संतानों के दीर्घायु के लिए दाई के हाथ कुछ अन्न के बदले बेच कर उनके नाम ऐसे रखे ताकि बच्चे की प्राण रक्षा की जा सके। आज के हिन्दू युवा कृपया अपने माँ के त्याग बलिदान पर प्रश्न चिह्न न लगाएं।
इससे पूर्व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अयोध्या धाम हनुमान गढ़ी के महंत पूज्य डाॅ महेश दास ने माताओं से आग्रह किया कि अपनी संतानों को कान्वेंट स्कूलो॔ में न पढ़ाकर गुरूकुल शिक्षा देकर सनातनी संस्कारों से जोड़ें । पूज्य महंत जी ने समाज को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकलापों जुड़ कर राष्ट्र जागरण, समाज जागरण के काम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पूर्व सचिव, हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति बस्ती के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने तुलनात्मक हिन्दू जनसंख्या और दूसरे सम्प्रदायों की संख्या का वर्णित आंकड़ा बताते हुए कहा कि कम संख्या में होने के बाद भी हिन्दू संस्कृति, हिन्दू धर्म ही पूरे विश्व श्रेष्ठ है I कार्यक्रम का संचालन सुबाष चंद्र शुक्ल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एकलव्य बस्ती प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ दिव्या तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव , राजदेव यादव, रविन्द्र गौतम, महेंद्र तिवारी दिनेश कुमार पांडेय रमेश मिश्रा राकेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह महंत उपेन्द्र दास , राकेश पहलवान, महंत राणा दासजी,गोविंद दास , मनोज दास, लक्ष्मण दास , सुशील, आशीष दास जी, विनोद दास, ओंकार दास, अशोक दास, साहू गुप्ता, महंत राम फेर भारती, राम केश भारती, कन्हैया तिवारी, विभा सिंह , मनोज सिंह, सुनील , जगन्नाथ निषाद समेत बड़ी संख्या में समाज के लाेग उपस्थित रहे।
