up--noida,-fog-everywhere

कोहरे के साथ-साथ यहां पर वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब है। जिसकी वजह से धुंध और बढ़ती जा रही है। घने कोहरे के चलते नोएडा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे 91, नेशनल हाईवे 24 सहित विभिन्न हाईवे पर वाहन चालको को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से कई जगह वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा उस समय लगा जब वे काफी करीब पहुंच गए थे। उन्हे अचानक जोर से ब्रेक लगाना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आद्रता का स्तर 61 प्रतिशत रहा।

घने कोहरे के चलते प्रशासन ने सोमवार यानी कल से यहां के विभिन्न हाईवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी है। 15 दिसंबर की रात 12 बजे से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा की गई है। यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेगा। इसके अलावा नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 75 किमी जबकि भारी वाहनों की गति सीमा 50 किमी प्रति घंटे तय की गई है। एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों की गति सीमा 50 तथा भारी वाहनों की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि सभी एक्सप्रेसवे और सड़कों पर गति सीमा की सूचना के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीआर में ग्रेप- चार लागू हो गया है। इसकी वजह से आज से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बीएस-3 और बीएस-4 डीजल वाहनों के साथ कुछ श्रेणी के भारी मालक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित हो गई है। इसके लिए यहां के चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, अशोक नगर सहित विभिन्न बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात कर, इस तरह के वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ वाहन चालक जो दूर के प्रांत से दिल्ली के लिए निकले थे, वे इस बात से काफी परेशान हो रहे हैं। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। उन्हें समझा कर वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि घने कोहरे के चलते आज से भारी वाहनों के लिए विशेष अभियान चलाकर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights