वाराणसी, 25 जनवरी(हि. स.)। समाजवादी पार्टी के नेता और बनारस वाले मिश्रा जी के नाम से मशहूर हरीश मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि वाराणसी प्रशासन ने आज सुबह ही मुझे हाउस अरेस्ट किया है। मणिकार्णिका ध्वस्तीकरण और शंकराचार्य महाराज के अपमान मुद्दे पर विपक्ष को जबरिया कैद किया जा रहा हैं। जनता हैं सब देख रही हैं, सब समझ रही हैं। वही, बनारस वाले मिश्रा ने अपनी बातों को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया है।
इसी तरह रविवार की सुबह समाजवादी पार्टी के कुछ और भी नेताओं ने अपनी पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि उन्हें हाउस सजेस्ट कर लिया गया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को मणिकर्णिका घाट जाकर वहां की एक रिपोर्ट बनाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देना है।
