up-cabinet-minister-nandi-

प्रयागराज, 18 जून । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को नैनी स्थित चकदौंदी के आधारशिला वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है और यह पहल उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है।

मंत्री नन्दी ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वरिष्ठजनों के अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक सुविधा उपलब्ध कराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उन बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वरिष्ठजनों के स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद ने उन्हें भावुक और प्रेरित किया।

मंत्री नन्दी ने आश्वस्त किया कि समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, नामित पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, सेक्टर संयोजक अरविंद पटेल, पूर्व पार्षद नीलम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights