कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा विजेता छात्राओं को चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की रचनाओं का भावपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ सुना।
जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पलक जादौन ने प्रथम, उत्कर्ष श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा दीक्षा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में शैलजा राज प्रथम, कुमकुम विश्वकर्मा द्वितीय एवं अरबिया तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी ने प्रथम, राधा तिवारी ने द्वितीय तथा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य शिक्षक की प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, दयानंद वैदिक कॉलेज के प्राचार्य राजेश चंद्र पांडे सहित संबंधित अधिकारी जन प्रतिनिधि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
