मंगलवार सुबह जिले में भीषण दुर्घटना हो गई है। यहां ऑटो और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 5 की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा साढ़े 5 बजे कर्वी मुख्‍यालय से सटे अमानपुर गांव के पास हाईवे पर हुआ।
दरअसल, ऑटो किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रही डंपर से टकरा गया। डंपर और ऑटो दोनों की रफ्तार तेज थी। हादसे के बाद आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से लोगों को ऑटो से निकाला। इस दौरान तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।
जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु किसी ट्रेन से कर्वी रेलवे स्‍टेशन पर आए थे। यहां से टैंपों के जरिए ये सभी चित्रकूट जा रहे थे। टैंपों में 8 यात्री थे। इसी बीच भरतकूप की तरफ से आ रहे ट्रक ने टैंपों में टक्‍कर मार दी। आमने सामने की टक्‍कर में टैंपों बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोग काफी देर तक फंसे रहे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गया।मृतकों में 3 की शिनाख्त हो गई है। वहीं अभी 2 की पहचान नहीं हो सकी है। 3 मृतकों में 2 कन्नौज के तो वहीं एक हमीरपुर का हैं। वहीं दो की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌
ASP चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि तीन घायलों में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी अखिलेश का 20 वर्षीय बेटा निर्भय व अहमदगंज निवासी प्रेमलाल का 17 वर्षीय बेटा सूरज शामिल है। एक अन्य घायल किशोर फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights