यूपी में प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। हीट और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। इन दिनों गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाने होंगे। शुक्रवार और शनिवार को सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 57 रहा है। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में 0.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की है।

विभाग के मुताबिक 14 जून तक आगरा और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगा। दोपहर बाद या देर रात बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि अभी बारिश के आसार नहीं हैं। बादलों के बीच तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। दिन का पारा 42 डिग्री के आसपास रह सकता है। बढ़ते पारे के साथ ही गर्मी बढ़ रही है और खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

घर या कार्यस्थल से खुले में निकलते समय सिर को ढंककर रखें। शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें। इससे त्वचा का बचाव होगा और शरीर का तापमान नहीं बढ़ेगा। समय-समय पर पानी, शीतल पेय पीते रहें। छाछ, दही, मह्वा, आम का पना, मैंगो शेक, नींबू पानी, जलजीरा, बेलगिरि का रस पी सकते हैं। शुद्ध तरीके और सफाई से निकाला गया गन्ने का रस भी फायदेमंद रहेगा।

प्री-मानसून मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में 25 जून के आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है। जबकि प्री-मानसून 20 या इससे पहले भिगो सकता है। कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी जारी है। इससे गर्मी पर कोई असर नहीं हो रहा है। सभी को बारिश का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights