मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। यानी शीत लहर की तीव्रता और तेज होगी। कोहरा अभी और घना होगा। जिससे विजिबिलिटी शून्य रहेगी। यही नहीं बेहद ठंडे दिन का भी अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ, गाजीपुर, बरेली और गाजियाबाद में भी 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 3 से 2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights