कोतवाली नगर अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) के सामने एक ट्रक ने एक हेड कॉन्स्टेबल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आनन-फानन में उन्हें साथी पुलिसकर्मी राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र अमहट में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार झा बुधवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घरेलू सामान लेने के लिए जैसे ही केंद्र से निकले, तभी कुछ कदम की दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक (पीटीसी) बृजेश मिश्र ने बताया कि मृतक हेड कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार (52) चंदौली जिले के बबुरी थाना अंतर्गत भटवली गांव के मूल निवासी थे। वह 16 नवंबर 2023 को यहां पदस्थ हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights