रविवार की देर रात शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सवार ने तीन को रौंद दिया। दो युवकों की तो मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर है। वो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
घटना गोरखनाथ इलाके के रामनगर की है। हालांकि, घटना के बाद हिट एंड रन का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया पुलिस फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रविवार की देर रात तीन युवक गोरखनाथ इलाके के रामनगर रोड पर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। तभी सुनसान रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने तीनों को रौंद दिया दिया। टक्कर इतना तेज था कि तीनों हवा में उड़ कर जमीन पर कई फिट दूर जाकर गिरे और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
हादसे का शिकार हुए तीनों मृतक जाहिदाबाद मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मोईन (42) और अकील अहमद (38) के रूप में हुई है। जबकि, ताहिर की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस CCTV देखने के साथ ही नंबर के आधार पर शहर में नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक चालक पकड़ में नहीं आया। बताया जा रहा है कि मृतक जाहिदाबाद में किराने की दुकान चलाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights