यूपी की योगी सरकार मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हाल ही में शुरू हुए नए पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। किसानों को बड़ी राहत देते हुए इस बार 25 रुपये प्रति कुंतल गन्ने का मूल्य बढ़ाया जा सकता है।
बताते चलें कि बीती 24 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नेताओं ने लखनऊ में महापंचायत करने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया था इस बार पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना मूल्य तय कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया था। इस बार आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों को प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

यह भी पता चला है कि इस कैबिनेट बैठक में नयी शीरा नीति आ सकती है। इस नीति के तहत प्रदेश में देसी शराब बनाने वाली डिस्टलरियों को दिये जाने वाले सस्ते आरक्षित शीरे का कोटा बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। विधानमंडल सत्र का शीतकालीन सत्र भी अगले महीने बुलाए जाने की तैयारी है। इससे संबंधित संसदीय कार्य विभाग का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights