यूपी में हवा का रुख बदला, ग्रीष्मलहर का प्रकोप कम हुआ। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में बादलों ने डेरा डाला। तराई से लेकर पश्चिम और पूर्वी अंचलों में कई जगहों पर बारिश हुई और तेज हवा चली। उत्तरी पाकिस्तान और आसपास बने चक्रवातीय दबाव, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बनी ट्रफ लाइन तथा झारखंड पर बने चक्रवातीय दबाव की वजह से अब अगले चार दिन उत्तर प्रदेश का मौसम और खराब होगा।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
