रामपुर/सहारनपुर। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के तहत थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी सत्येंद्र नागर के नेतृत्व में एण्टीरोमियों टीम ने गोचर डिग्री कॉलेज में बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में शामिल महिला उपनिरीक्षक टीना, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और महिला आरक्षी सोनू ने बालिकाओं को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं, बाल मजदूरी न कराने के उपाय के साथ-साथ गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा जैसी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत भी की गई।थाना प्रभारी सत्येंद्र नागर ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार आज वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों पर लिखे जाति शब्दों को हटवाया गया। साथ ही आम जनता को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है।यह अभियान महिला सुरक्षा और समाज में समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights