मुज़फ्फरनगर | महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनोखी पहल करते हुए महिला कल्याण विभाग मुज़फ्फरनगर ने उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत, गुरुवार को ऐसा आयोजन किया, जिसमें जिले के मेधावी विद्यार्थियों को एक दिन के लिए शीर्ष प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ और आत्मविश्वास को विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान एम.जी. पब्लिक स्कूल की मैत्री शर्मा और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की निवेदी ने जिलाधिकारी (डीएम) की भूमिका निभाई, जबकि अंचल सैनी और आराधिमा ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का पद संभाला। इसके अलावा नंदिनी (कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय) को एडीएम वित्त एवं राजस्व, आभा (एम.जी. वर्ल्ड विज़न स्कूल) को नगर मजिस्ट्रेट, अनन्या जोशी और अक्षिता (एम.जी. पब्लिक स्कूल) को जिला प्रोबेशन अधिकारी, तथा वंशिका (कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय) को सप्लाई इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई।इन छात्राओं ने अधिकारियों के साथ बैठकों में भाग लिया, फाइलों का निरीक्षण किया और जिले के प्रशासनिक कामकाज का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

ज़िले के वास्तविक अधिकारियों ने भी इन छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रशासनिक निर्णय लेने की बारीकियों से अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान देखा गया कि छात्राओं ने आत्मविश्वास और कुशलता के साथ अपनी भूमिकाएं निभाईं। महिला कल्याण विभाग की अधिकारी शिवांगी बालियान व जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि “यह पहल छात्राओं को भविष्य में सिविल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी और उन्हें समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार करेगी।”‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत हुआ यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ, बल्कि इसने भविष्य के नेतृत्व की नींव भी रख दी है।मुख्य पद और जिम्मेदारी संभालने वाली छात्राएं:जिलाधिकारी (DM): मैत्री शर्मा, निवेदीअपर जिलाधिकारी (प्रशासन): अंचल सैनी, आराधिमाअपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व): नंदिनीनगर मजिस्ट्रेट: आभाजिला प्रोबेशन अधिकारी: अनन्या जोशी, अक्षितासप्लाई इंस्पेक्टर: वंशिका

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights