यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा  में अपने देश के खिलाफ रूसी आक्रामकता को समाप्त करने के लिए विश्व से एकजुट होने का आग्रह किया है।

न्यूयॉर्क में एक भावुक भाषण में जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को को दुनिया को अंतिम युद्ध की ओर धकेलने से रोका जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने भोजन से लेकर ऊर्जा तक हर चीज को हथियार बनाया है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी अन्य आम चुनौतियों पर बातचीत करने से पहले मास्को को युद्ध करने से रोकना चाहिए।

जेलेंस्की ने महासभा के वाषिर्क अधिवेशन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं से कहा,  यूक्रेन यह सुनिश्चित करने के प्रयास में लगा हुआ है कि रूसी आक्रमण के बाद दुनिया में कोई भी देश, किसी भी देश पर हमला करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि रूसी हथियारों पर लगाम लगाई जानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights