uk-students-discuss-exams

पौड़ी गढ़वाल, 06 फरवरी । विकासखंड थलीसैंण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण एवं बोर्ड परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी ने छात्राओं के साथ परीक्षा तैयारी, विषयों और रणनीतियों पर सार्थक संवाद किया।

कार्यक्रम की खास बात थी “लंच विद एसडीएम” पहल, जिसमें छात्राओं ने उप जिलाधिकारी के साथ दोपहर का भोजन करते हुए उनसे सीधे मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी टीकाराम कोटियाल ने भी छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके अतिरिक्त छात्राओं को तहसील भ्रमण कराया गया, जहां तहसीलदार और राजस्व उप निरीक्षक ने राजस्व से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उप जिलाधिकारी ने छात्राओं को अपने प्रशासनिक और न्यायिक दायित्वों से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत, सुपरवाइज़र बबीता चौहान, शैलजा, कोमल, सुषमा, नेहा, आस्था, अल्का, गीता, श्वेता आदि शामिल रहीं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights