uk-sports-minister-review-

देहरादून, 16 फरवरी । खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में जल्द ही शुरू हाेने वाले स्पोर्ट्स स्कूल के निर्माण की समीक्षा की। इसस्पोर्ट्स स्कूल में छह साल के बच्चों को खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल मंत्री ने इस कार्य में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री आर्या ने बताया कि वर्तमान में 14 स्पोर्ट्स हॉस्टल हैं, जिन्हें स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्राइवेट सेक्टर को इस तरह के स्कूल शुरू करने में सरकारी मदद देने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। साथ ही स्पोर्ट्स नर्सरी बनाने और “एक जनपद एक खेल” योजना के तहत जिले के प्रमुख खेल को विकसित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उन्हें बताया गया कि फिट उत्तराखंड ऐप पर अब तक 1.22 लाख एथलीट रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। उनके वीडियो का विश्लेषण कर ऑनलाइन कोचिंग देने की व्यवस्था की जाएगी। स्कूल और कॉलेज के ग्राउंड का उपयोग अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र और ओपन जिम के लिए भी किया जाएगा। हल्द्वानी के खेल विश्वविद्यालय में जुलाई से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

बैठक में खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights