uk-special-train-rajasthan

हरिद्वार, 31 अगस्त । त्योहारी सीजन में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरिद्वार और ऋषिकेश से राजस्थान के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

सीनियर डीसीएम मुरादाबाद महेश यादव ने बताया कि बाड़मेर से हरिद्वार के लिए 04811 विशेष ट्रेन 31 अगस्त से 28 सितंबर तक हर सोमवार और गुरुवार को 9 फेरे लगाएगी, जबकि पूजा अवधि में 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक इसके 18 फेरे होंगे। वापसी में हरिद्वार से बाड़मेर के लिए 04812 ट्रेन 1 सितंबर से 29 सितंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को 9 फेरे और 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक 18 फेरे लगाएगी।

इसी तरह अजमेर से योगनगरी ऋषिकेश के लिए 09611 विशेष ट्रेन हर बुधवार को चलेगी, पूजा अवधि में 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक 7 अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में 09612 ट्रेन ऋषिकेश से अजमेर के लिए हर गुरुवार चलेगी, जिसके 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 7 फेरे निर्धारित किये गए हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights