हरिद्वार, 15 फ़रवरी । महाशिवरात्रि पर्व के साथ शारदीय कांवड़ मेला सम्पन्न हो गया। लाखों कांवड़ियों ने तीर्थनगरी आकर गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। मेला सकुशल सम्पन्न हो गया, किन्तु यहां आए कांवड़िए अपने पीछे गंदगी का गंगा घाटों पर अंबार छोड़ गए। जिस कारण पर गंगा घाटों पर गंदगी का साम्राज्य दिखायी दिया।
कांवड़िए यहां अपने साथ लायी पुरानी कांवड़ों को गंगा घाटों पर छोड़ गए या फिर गंगा में विसर्जित किया। जिससे वे भी गंगा घाटों के तटों पर रैलिंग में जो अटके और गंगा घाटों पर गंदगी छोड़ गए। इतना ही नहीं पन्नी आदि भी घाटों पर छोड़कर गंगा घाटों को गंदा कर दिया। इस कारण घाटों पर चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। हालांकि नगर निगम गंदगी को साफ करने में जुटा है। बावजूद इसके गंदगी को साफ करने में समय लगेगा।
