uk-rahul-gandhi-congress-

देहरादून, 04 सितंबर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में यदि उनकी गिरफ्तारी की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी देशभर में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

धस्माना ने अपने ईसी रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हल्द्वानी में दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले में राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ ‘‘फर्जी’’ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण को लेकर राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद इस मामले में न तो जांच हुई और न ही कोई गिरफ्तारी की गई। इसके विपरीत राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।

धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आगामी सात सितंबर को देहरादून में बड़ा प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights