uk-mother-and-daughter-missing

हरिद्वार, 13 जून ।रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन पूर्व घर से निकली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी 3 वर्षीय बेटी भी उसके साथ है। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद शनिवार को महिला और बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी के अनुसार ग्राम सलेमपुर महदूद निवासी इमरान का निकाह 19 वर्ष पहले जुल्फाना पुत्री इदरीश निवासी ग्राम भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार के साथ हुआ था। दोनों के पांच बच्चे हैं। जुल्फाना करीब 10 दिन पहले भगवानपुर अपनी मौसी के पास जाने को कहकर घर से निकली थी, लेकिन ना तो वह मौसी के यहां पहुंची और ना ही घर वापस आई।

परिजनों ने सभी रिश्तेदारियों और संभावित जगहों पर तलाश की लेकिन दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चला। आज परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां बेटी की तलाश शुरू कर दी है ।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights