uk-ai-cyber-security

चंपावत, 29 जनवरी । उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन का सत्र गोरलचौड़ स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 77 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सत्र के दौरान कार्यालय प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रशासनिक उपयोग और साइबर फ्रॉड से बचाव जैसे समसामयिक मुद्दों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने सरकारी कार्यप्रणाली में तकनीक के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में अकादमी के उप निदेशक सुधीर कुमार, प्रशिक्षक अम्बरीश यादव, डॉ. अशोक टम्टा और नोडल अधिकारी आर.के. पंत उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण अधिकारियों की तकनीकी क्षमता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हो रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights